बांका: चांदन घाट छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया, परिवार की सुखमय जीवन की कामना की गई
Banka, Banka | Nov 7, 2024 छठ पर्व के तीसरे दिन गुरुवार की शाम करीब 5 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर के चांदन नदी घाट पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुखमय जीवन की कामना की। वहीं महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छठ गीतों से सभी नदी घाट गूंजते रहे।