बांका: बांका रेलवे स्टेशन के पास टोटो पलटने से तीन बच्चे घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | Nov 7, 2024 रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे टोटो पलटने से टोटो पर सवार 3 बालक जख्मी हो गया।तीनों जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार चुटिया गांव निवासी पीयूष कुमार, सुमित कुमार और सन्नी कुमार गांव से टोटो को लेकर बांका की ओर निकल पड़े। इस दौरान रेलवे स्टेशन के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें तीनों जख्मी हो गए।