बांका: छठ पूजा को लेकर नगर परिषद के सभापति ने शहर में सफाई कार्यों का लिया जायजा
Banka, Banka | Nov 7, 2024 छठ पूजा को लेकर सभी छठ घाटों पर लगभग तैयारी पुरी कर ली गई है। वही गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद के सभापति अनिल कुमार सिंह ने शहर में साफ सफाई कार्यो का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने विजयनगर चौक पर हो रहे साफ सफाई कार्यो का जायजा लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर परिषद के सभापति ने कहा कि सभी चौक चौराहों की साफ सफाई कर दी गई है।