कन्नौज: अंबेडकर नगर मोहल्ले में जमीन कब्जे का विरोध करने पर मारपीट करने वाले परिवार के 4 सदस्यों पर मुकदमा
कन्नौज शहर के अंबेडकर नगर मोहल्ले में जमीन कब्जे का विरोध करने पर मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस के द्वारा घायल राजेश की तहरीर पर उसके भाई समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल राजेश ने परिवार के सदस्यों के साथ समाधान दिवस में मंत्री के सामने गुहार लगाई थी। जमीन पर कब्जा करने के विरोध करने पर राजेश के साथ मारपीट हुई थी ।