कन्नौज: कन्नौज डिपो के रोडवेज बस चालक की बस के अंदर संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की पुष्टि
कन्नौज डिपो की रोडवेज बस में चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। रोडवेज बस चालक को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। मृतक रोडवेज बस चालक का नाम विजय सिंह पुत्र राम सिंह है, जो गुरा मुरेया बुर्जुग गांव का रहने वाला था।