कन्नौज: ठठिया थाना के भदौसी गांव में शराब के नशे में मारपीट, व्यक्ति गंभीर घायल
कन्नौज के खटिया थाना क्षेत्र के भदौसी गांव में शराब के नशे में मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट में घायल हुए गांव के ही रहने वाले युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायल का नाम पुष्पेंद्र कुशवाहा बताया गया है और आरोपी रानू तिवारी और परिवार के सदस्य हैं।