कन्नौज: महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आए व्यक्ति को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान कर वापस जा रहे हैं श्रद्धालु को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। अज्ञात बाइक चालक की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। कन्नौज के महादेवी घाट पुल पर यह हादसा हुआ है। टक्कर मारकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया।