गोपालगंज: JDU नेता मंजीत सिंह ने गोपालगंज के डीएम पवन कुमार से मिलकर ज़िले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की
बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह ने गोपालगंज के डीएम पवन कुमार से मिलकर सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है।मंजीत सिंह ने कहा कि गोपालगंज में 80 फीसदी कम बारिश हुई है।330 मिलीमीटर की जगह 69 मिलीमीटर ही बारिश हुई है, जिससे धान की फसल सूख गए हैं।कई इलाकों में धान की बोआई भी नहीं हो सकी है।