गोपालगंज: हजियापुर मोड़ पर एसपी आवास के पास लोहा व्यवसायी के चालक से ₹2.35 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
शहर के हजियापुर मोड़ स्थित एसपी आवास से महज सौ लीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशों ने मंगलवार की रात एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई करने के बाद उसका मोबाइल व ई-रिक्शा की डिक्की में रखे गए दो लाख 35 हजार पांच सौ रुपये नकदी लूट ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।