शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने नीम खेरिया सर्विस रोड से अवैध असलाह के साथ एक अभियुक्त को दबोचा
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मंगलवार शाम सवा पांच बजे करीबन नीम खेरिया सर्विस रोड से एक अभियुक्त संजय मोहन उर्फ संजू पुत्र अशोक कुमार निवासी चमरौली थाा मक्खनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।