शिकोहाबाद: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा और पशुपालन कार्यों की समीक्षा बैठक की, 20 बड़े कार्यों के चयन का दिया निर्देश
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार शाम छह बजे क़रीबन ली। उन्होंने पशु चिकित्सकों को हीट वेव से गोवंशों की सुरक्षा और हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मनरेगा के अंतर्गत 1.85 लाख जॉब कार्डों में से 1.15 लाख सक्रिय हैं। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए।