शिकोहाबाद: थाना नगला खंगर के उरावर क्षेत्र में एक छप्पर में लगी आग, पांच बकरियां जलकर हुईं मृत, कीमत एक लाख से ज्यादा
थाना नगला खंगर क्षेत्र उरावर निवासी विनेश कुमार यादव के दरवाजे के बगल में रखे छप्पर में मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन अचानक आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में एकजुट होकर आग बुझाने के लिये प्रयास किया, आग पर काबू पा लिया गया परंतु उसके नीचे बंधी पांच बकरियां जलकर मृत हो गयी। बकरियों की कीमत एक लाख से अधिक बतायी गयी।