शिकोहाबाद: रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए फिरोजाबाद के रवि यादव ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
फिरोजाबाद शहर के जांबाज़ खिलाड़ी रवि यादव ने कोलकाता, बंगाल के मैदान में एक शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। शिवपुर इंस्टीट्यूट टीम की ओर से खेलते हुए रवि ने 6 ओवर में 2 मेडन, केवल 13 रन देकर 5 विकेट झटक लिए, जिसमें से 3 बल्लेबाज़ों को बोल्ड कर मैदान में अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया।