शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने भूडा नहर पुल से अवैध असलाह के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने भूडा नहर पुल से मंगलवार शाम पांच बजे करीबन एक अभियुक्त ब्रजमोहन पुत्र राजकुमार निवासी पुराने सीओ ऑफिस के पास शिवनगर रहचटी थाना शिकोहाबाद को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना पुलिस द्वारा की गई है।