कपासन: कपासन पंस में BJP की बोर्ड बनाने पर नजर, 11 सीटों के बावजूद कांग्रेस में गुटबाजी, निकाय चुनाव का इतिहास दोहराने का खतरा
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कपासन पंचायत समिति की 15 सीटों में कांग्रेस ने 11 और भाजपा ने 4 सीटें जीती हैं। प्रधान पद SC वर्ग के लिए आरक्षित है और भाजपा के पास इस वर्ग का कोई निर्वाचित सदस्य नहीं है। कांग्रेस के चार सदस्य दावेदार हैं, लेकिन पार्टी में दो गुट होने से सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में भाजपा की नजर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर है। अ