बिंदकी: कल्यानपुर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त सरजीत उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी गुगौली थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को दिन में करीब 2:30 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। आरोपी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।