बिंदकी: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दो निजी नलकूपों में चोरी, पुलिस को दी गई सूचना पर शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोर विद्या प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जुगल प्रसाद तथा रविकांत द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार के निजी नलकूपों से स्टार्टर चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे नलकूप मालिकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।