बिंदकी: नाथू खेड़ा गांव में अज्ञात कारण से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग, अनाज, कपड़ा सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल गई
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के नाथू खेड़ा में मंगलवार को दिन में 3 बजे अज्ञात कारण से गांव किनारे स्थित रामदेवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया तब तक गेहूं दाल चावल कपड़ा रजाई भूसा चारपाई गैस चूल्हा सहित कई हजार रुपए की संपत्ति खाक हो गई।