बिल्सी: भाकियू के लोगों ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग करते हुए बिल्सी एसडीएम को ज्ञापन दिया
Bilsi, Budaun | Sep 30, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के खितौरा भगवंत गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बिल्सी तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के भारत सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।