दतिया: ग्राम चीना में जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को थरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Datia, Datia | Sep 17, 2024 थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चीना में थरेट पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम ग्राम चीना में दबिश देकर हारजीत का दाव लगाते हुए 04 जुआरियों को गिरफ़्तार कर 1760 रुपये जब्त किए हैं।