उरई: ग्राम सलईया में घर में सो रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
Orai, Jalaun | Jun 19, 2025 गुरुवार की 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक हेमा के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, हेमा अपने घर में सो रही थी तभी घर में जहरीला सांप घुस आया और उसने घर में सो रही महिला को काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।