उरई: एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
Orai, Jalaun | Jun 19, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मृतक महावीर के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति ग्राम हरदोई गुर्जर का निवासी था और वह अपने घर से किसी काम का बोलकर गया हुआ था तभी झांसी कानपुर रेलवे लाइन में जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी हैं