खुसरूपुर: खुशरूपुर रेल पुलिस ने गोविंदपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक अधेड़ का शव किया बरामद
खुसरूपुर रेल पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गोविंदपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक अधेड़ का शव बरामद किया है।अधेड़ की पहचान टिलहार गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वर सिंह के पुत्र जयराम कुमार के रूप में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। परिजन के बीच कोरमा मचा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कर शव को पंचनामा करा कर ले गए हैं।