पिंड्रा: फूलपुर में हैंडपंप विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।