डुमरकोला में मंगलवार को दिन के 11:30 बजे ट्रक से फंसकर पीपल की डाल टूटकर 75 वर्षीय विसुंदेव रावत पर गिरकर। जिससे घटना स्थल पर ही विसुंदेव रावत की मौत हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक वृद्ध के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।