चार नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला परिषद सभागार, गोपालगंज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान ट्रेड यूनियनों, नियोजकों, उद्योगों एवं कारखानों के प्रतिनिधियों को चारों नई श्रम संहिताओं के प्रावधानों एवं उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, संस्थानों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
#SamratChoudhary #LabourCode #LabourDepartment #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar
31 views | Gopalganj, Bihar | Nov 20, 2026