बिहारीगंज: बिहारीगंज गोलाबारी कांड के नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बिहारीगंज गोलाबारी कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अमीत ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है। वह बिहारीगंज वार्ड नंबर 13 निवासी शिवु ऋषिदेव का पुत्र है। आरोप है कि 10 मई को हथियार के बल पर विभीषण यादव का अपहरण कर मारपीट और हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने अमीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।