बालूमाथ: खरटीया टोला में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ थाना क्षेत्र के धांधू पंचायत अंतर्गत खरटीया टोला में सोमवार कि रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान मिथुन उरांव की पत्नी मनीता देवी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। कुछ देर बाद जब पति घर के अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे से लटकी हुई है।