तरसेम बड़गप्पा का स्वारघाट में जोरदार स्वागत
कोटखास जिला परिषद वार्ड से विजयी हुए तरसेम बड़गप्पा का भाजपा पार्टी कार्यालय स्वारघाट में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने तरसेम बड़गप्पा को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
बता दें कि तरसेम बड़गप्पा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सिंह को हराकर जिला परिषद सदस्य पद पर जीत हासिल की।
मीडिया से बातचीत करते हुए तरसेम बड़गप्पा ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि कोटखास वार्ड के हर व्यक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा युवाओं के खेल संबंधी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट