सिराथू: सैनी चौराहा से बाइक चुराकर भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाया, बाइक छोड़कर चोर हुआ फरार
सैनी थाना इलाके के सैनी चौराहा पर रविवार की देर रात त्रिलोकपुर गांव का रहने वाला शिवराज पुत्र रोशन लाल चाय पी रहा था।उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर भागने लगा।डायल 112 पुलिस ने चोर को खदेड़ा तो कुछ दूर जाकर चोर ने बाइक छोड़ दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए गाड़ी मालिक शिवराज को उनकी बाइक सौंप दिया है।