सिराथू: लोहन्दा गाँव में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत करने ग्रामीण सिराथू तहसील पहुंचे, एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
सोमवार दोपहर सिराथू तहसील में लोहन्दा गांव के ग्रामीण पहुंचे हुए थे।इन लोगों ने एसडीएम योगेश गौड़ को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि लोहदा गांव में कुछ लोगों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा के करीब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। ग्रामीणों में महिला और पुरुष शामिल थे।संतोष राजकुमार रामस्वरूप विमल सोना सरिता मनोज ऋतिक रामकृपाल आदि ने कार्रवाई की मांग की है।