सिराथू: दारानगर में चाइनीस मांझा की जड़ में आए युवक की पलक कटी, गिरकर हुआ जख्मी
फरीदागंज के रहने वाले राहुल सोनी की दुकान दारानगर चौराहा पर है।रविवार शाम अपने घर से दारानगर आ रहे थे कटरा मोहल्ले में चाइनीस मांझा की जद में आकर उनकी पलक कट गई और गिरकर जख्मी हो गया।बताया जाता है कि उसका इलाज सोमवार को स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। चाइनीस मांझा से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन यह मांझा बाजारों में उपलब्ध भी है और लोग इस्तेमाल भी कर रहे है।