कर्वी: मानिकपुर नगर पंचायत क्षेत्र के जवाहर नगर में स्थित रेलवे तालाब फूटने के कगार पर, लोगों ने नगर पंचायत को कराया अवगत
मानिकपुर नगर पंचायत क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित रेलवे तालाब बारिश के चलते फूटने के कगार पर है ।लोगों ने आज रविवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने बताया कि तालाब के फूटने से जवाहर नगर,आर्यनगर और सुभाष नगर के लोगों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रेलवे के अधिकारियों और नगर पंचायत को मामले से अवगत कराया गया है।