कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत की कार्रवाई
कर्वी पुलिस ने 3 अभियुक्तों के यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में भय आतंक फैलाकर गुंडागर्दी करनेवाले अभियुक्त अंकित पाल,पंकज मिश्रा,और अखिलेश पाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की दोपहर 1 बजे प्रेस नोट जारी किया है।