बहराइच: रघुनाथपुर के पास ई-रिक्शा व टेंपो में हुई टक्कर, तीन लोग हुए घायल
जिले के रघुनाथपुर के पास ईरिक्शा की टेंपो से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए दो को रिफर कर दिया। बहराइच अस्पताल लेकर आए जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि ई रिक्शा पर बैठकर मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे थे। तभी ईरिक्शा व टेंपो की टक्कर हो गई। इलाज जारी।