बहराइच: दीवानी न्यायालय परिसर बहराइच की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लिया जायज़ा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुधवार को बहराइच दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार मिश्रा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेटल डिटेक्टर रूम सहित दीवानी न्यायालय के एंट्री व एग्जिट गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया है की दीवानी न्यायालय परिसर मे प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति सघन चेकिंग के बाद ही न्यायालय मे प्रवेश दिया जाए।