बहराइच: बहराइच जनपद में लोकसभा चुनाव के दौरान 1359 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग, जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से होगी मॉनिटरिंग
बहराइच जनपद के कुल बूथों के 50 प्रतिशत अर्थात 1359 बूथों की वेबकास्टिंग की जानी है। वेबकास्टिंग कार्य के लिए आयोग द्वारा मेसर्स इनोवेटिव संस्था को अधिकृत किया गया है। वेबकास्टिंग कार्य की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष मे प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4-4 कुल 20 अदद मॉनीटरिंग स्क्रीन स्थापना का कार्य किया जा रहा है।