बहराइच: मोतीपुर के पास बस का टायर फटने से महिला हुई घायल, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर के पास बस से जा रही महिला अचानक टायर फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला नानपारा से हरखापुर अपने रिश्तेदारी में जा रही थी। जिससे वह घायल हो गई। वहीं लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।