बहराइच: गंभीरवा चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की हुई मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरवा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने फूफा के साथ लड्डू लेने के लिए गया हुआ था।