बहराइच: किसान पी.जी. कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने किया निरीक्षण
मतदान प्रकिया को सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों हेतु किसान पी.जी. कालेज बहराइच के विभिन्न कक्षों में आयोजित किये जा रहे 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन के प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1392 से 1740 व द्वितीय पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1741 से 2077 को सैद्धान्तिक एवं ईवीएम मशीनों का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।