बेगूसराय: बेगूसराय में बदला स्कूल निरीक्षण का समय, 08 जून तक हुआ समय में बदलाव, शिक्षकों को मिलेगी राहत
बेगूसराय में स्कूल निरीक्षण समय में बदलाव किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने बताया कि पहले विद्यालयों का निरीक्षण सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच होता था. 08 जून तक अब सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक ही निरीक्षण किया जायेगा. इस आदेश से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.