जांजगीर: भीमा तालाब की बदहाली पर नगरवासियों में आक्रोश, कल कलेक्ट्रेट तक निकलेगी विशाल रैली: विधायक व्यास कश्यप
नगरवासियों के मुताबिक, भीमा तालाब में लंबे समय से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तालाब की नियमित साफ-सफाई और स्थायी संरक्षण योजना लागू करने की मांग की है।