शिवपुरी नगर: चिताहरी में दुकान में बैठे युवक को क़रीब 1 दर्जन लोगों ने पीटा व छीने पैसे, CCTV फ़ुटेज आया सामने; SP से की गई शिकायत
चिताहरी के रहने वाले सुघरसिंह बघेल पुत्र बादामसिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की 14 फरवरी 2025 को वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी मयंक उर्फ गोलू रावत निवासी राजपुर अपने 1 दर्जन के क़रीब साथियों के साथ आया और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसकी जेब और गल्ले में रखें 1 लाख 70 हज़ार रुपए छीन लिए। जिसकी शिकायत उसने सीहोर थाने में की पर सुनवाई नही हुई