शिवपुरी नगर: बदरवास थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने खाया ज़हरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शिवपुरी जिले बदरवास थाना क्षेत्र में रहने वाले कैलाश आदिवासी ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद आदिवासी अपने घर पर था. इसी दौरान बेटे और बहु में झगड़ा हो गया. जिसके बाद प्रमोद ने घर पर रखी इल्ली मारने की दवा का सेवन कर लिया. जिसका आज सोमवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार जारी है.