शिवपुरी नगर: देहदे गांव में शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी
पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देहदे में रहने वाले कंचन आदिवासी ने बताया कि उसका बेटा सोनेराम आदिवासी रविवार को दारू के नशे में घर पर आया और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसे पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया था. जहां आज सुबह 4 बजे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।