शिवपुरी नगर: करैरा क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की गई मारपीट, SP से की गई शिकायत
करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के ही सिरनाम कुशवाह और रवि कुशवाह उसके साथ करीब 4 माह से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसका बीते रोज पूर्व उन्होंने विरोध किया तो आरोपीयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया।जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की पर सुनवाई ना होने पर एसपी से गुहार लगाई है