शिवपुरी नगर: महाकुंभ से लौटती बस में सवार 3 महिलाओं को फॉर्च्यूनर ने रोड क्रॉस करते समय टक्कर मारी, 1 की मौत
रविवार रात्रि 10 बजे महाकुंभ से लौट रही बस सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अन्न जल होटल पर खाना खाने के लिए रुकी, इतने में तीन महिला उषा मतादे,विमला और राधा रोड के क्रॉस कर दुसरी साइड होटल पर खाना खाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने तीनों महिलाओं में टक्कर मार दी. जिसके कारण उषा मतादे उम्र 67 साल की मौत हो गई है.