आमस: शमशेरखाप में करंट से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर के पास मिला शव
Amas, Gaya | Oct 21, 2026 आमस प्रखंड के सांवकला पंचायत अंतर्गत शमशेरखाप गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के बिरजू कुमार चौहान (35) की मौत करंट लगने से हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर बिजली ट्रांसफार्मर के पास मिला। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात विजयादशमी पर गांव में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक बिरजू नाच में व्यवधान डाल रहा था, जिस पर पूजा स