Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
hardoiexpressindia
हरदोई पुलिस पर लगे गंभीर आरोप,, पीड़ित ने मारपीट गाली गलौज डराने धमकाने का लगाया आरोप,, पीड़ित की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे चार युवक,,
Hardoi, Hardoi
| Jun 24, 2026
MORE NEWS
अवरुद्ध मार्ग को न खोले जाने से पीड़ित ने जान देने की दी धमकी . #हरदोई: live जनपद की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान हो चुका है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, मजरा झरोझ्या निवासी बाबूराम पुत्र जालिम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके मकान के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में घिर गया है। पीड़ित बाबूराम के अनुसार गांव के ही अशोक कुमार, रामसागर पुत्रगण शंकर रैदास, शांति पत्नी शंकर रैदास तथा रोशनी पत्नी अशोक कुमार द्वारा उनके मकान के निकलने वाले रास्ते में लकड़ी, छप्पर और अन्य सामान डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 23 जून की रात करीब 8 बजे विपक्षीगण उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे और परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। बाबूराम ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी प्रतापनगर और कोतवाली बेनीगंज में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आए दिन मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बाबूराम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द न्याय नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि हरदोई पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करती है। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026
आज दिनांक 24.06.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।* @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup https://t.co/mucIGNDKpM
Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026
*हिमाचल प्रदेश में पुल ढहने से बड़ा हादसा* पुल के अचानक ढह जाने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। चालक और अन्य संभावित प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर जानकारी का इंतजार है।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026
हरदोई" ₹500 दो या फिर चालान भरो?" बघौली चौराहे के वायरल वीडियो ने छेड़ दी बड़ी बहस. हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र स्थित बघौली चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है। वीडियो में एक युवक ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से तीखे सवाल करता नजर आ रहा है।युवक का दावा है कि चौराहे पर ई-रिक्शा ,ईको वाहन व अन्य वाहन चालकों से कथित तौर पर प्रति वाहन ₹500 लेकर स्टैंड संचालित कराया जाता है। युवक आरोप लगाता है कि जो चालक पैसे देने से इनकार करता है, उसका चालान कर दिया जाता है। वीडियो में वह इसी कथित व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी से जवाब मांगता दिखाई देता है।वायरल वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वह है, जहां युवक लगातार सवाल पूछता रहता है और पुलिसकर्मी उसका मोबाइल हटाने या छीनने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में आधिकारिक तौर पर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। आखिर अगर सड़क पर नियम लागू कराने वालों पर ही सवाल उठने लगें, तो भरोसे की कसौटी पर जवाब कौन देगा?फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वायरल आरोपों के पीछे की सच्चाई क्या है और जांच के बाद तस्वीर कितनी साफ हो पाती है।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026