राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 5 जून को भीलवाड़ा जिले के आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबपुरा तहसील के ग्राम लाम्बा पहुंचे।
शाम 5:30 बजे से रात 8:00 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘ग्राम विकास चौपाल’ आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने खुद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।
चौपाल के बाद मुख्यमंत्री ने लाम्बा गांव में ही रात्रि विश्राम किया — जो इस इलाके के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा।